PVR जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत ! जेब में होगा सिनेमा, लॉन्च हुआ नया TANK 5, जाने इसके खास फीचर्स
Udaipur Times, Rugged Smartphone with Projector : चीनी रग्ड स्मार्टफोन ब्रांड 8849 ने अपना नया फ्लैगशिप रग्ड स्मार्टफोन 8849 TANK 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर आउटडोर एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों, प्रोफेशनल्स और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका इनबिल्ट 2K DLP प्रोजेक्टर है, जिसकी ब्राइटनेस 220 ल्यूमेंस है। इसके जरिए यूजर्स कहीं भी बड़ी स्क्रीन पर मूवी, प्रेजेंटेशन या मैप्स देख सकते हैं। इसमें ऑटो-फोकस और ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन की सुविधा भी दी गई है, जिससे प्रोजेक्शन का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट Android
TANK 5 में MediaTek Dimensity 9400e फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग के दौरान शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसके साथ ही फोन में Wi-Fi 7 सपोर्ट और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार, Android 16 के साथ यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी, सिक्योरिटी और AI आधारित फीचर्स का अनुभव मिलेगा।
3K AMOLED डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 3K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है।
कैमरे में नाइट विजन का सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का वाइड-एंगल नाइट विजन कैमरा शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप दिन और रात दोनों समय बेहतर तस्वीरें लेने में सक्षम है।
विशाल बैटरी और स्टोरेज
TANK 5 में 17,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 36GB तक RAM और 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे यूजर्स को मल्टीटास्किंग और डेटा स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
eSIM सपोर्ट भी मिलेगा
फोन में eSIM सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स बिना फिजिकल सिम कार्ड के आसानी से नेटवर्क बदल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
कितनी है फोन की कीमत
8849 Tank 5 को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन की ग्लोबल मार्केट में कीमत $899.99 (लगभग 85,306 रुपये) है। यह सिर्फ ब्लैक कलर में आया है और खरीदार इस स्मार्टफोन को सीधे 8849 की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
