मार्केट में तहलका मचाने आ रही 30km माइलेज वाली ये 4 धांसू SUV, फीचर्स बना देंगे दीवाना

 | 
मार्केट में तहलका मचाने आ रही 30km माइलेज वाली ये 4 धांसू SUV, फीचर्स बना देंगे दीवाना 

Udaipur Times, Automobile News :  अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए आ हम जरूरी जानकारी लेकर आए है, क्योंकि भारतीय बाजार में तहलका मचाने भारतीय में रेनॉल्ट और निसान की जोड़ी फिर से आ रही है। 

भारत में दोनों कंपनियां मिलकर चार नई सब-कॉम्पैक्ट SUV लाने आ रही हैं। ये गाड़ियां रेनॉल्ट के नए 'RGMP' प्लेटफॉर्म पर बनेंगी जिस पर पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) सभी तरह के इंजन फिट हो सकते हैं। इन कारों में एडवांस्ड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। Automobile News

पेट्रोल एंड हाइब्रिड

रेनॉल्ट ब्रिजर कंपनी की स्ट्रेटजी का सबसे अहम हिस्सा है। यह SUV बेहद मस्कुलर, बॉक्सी और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ आएगी। इसमें शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और स्पेस मिलेगा। इसमें 1.2-लीटर का बिल्कुल नया 4-सिलेंडर पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी दावा है कि यह 30 किमी प्रति लीटर का बंपर माइलेज देगा। Automobile News

रेनॉल्ट ब्रिजर EV

पेट्रोल-हाइब्रिड के अलावा कंपनी इसका पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन 'ब्रिजर ईवी' भी लेकर आ रही है। जो 2028 की शुरुआत तक देश में आ सकता है। यह बजट इलेक्ट्रिक कार मार्केट के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी, जिसमें ग्राहकों को 35 kWh और 55 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शंस मिलेंगे। छोटा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में करीब 300 से 350 किमी की असली रेंज देगा। जबकि बड़ा बैटरी पैक 500 किमी की धांसू रेंज के साथ आएगा।

बेस्ड SUV

रेनॉल्ट ब्रिजर के लॉन्च के बाद उसकी पार्टनर कंपनी निसान भी इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV बाजार में उतारेगी। यह अंदर से पूरी तरह रेनॉल्ट ब्रिजर जैसी ही होगी। लेकिन निसान इसे यूनिक लुक देगा। इंजन के मामले में इसमें भी वही 1.2-लीटर का रिफाइंड नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दमदार टर्बो-पेट्रोल और 30 का माइलेज देने वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। Automobile News

बेस्ड ईवी

निसान भी ब्रिजर पर बेस्ड अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV 2028 की शुरुआत तक लाने वाला है। यह रेनॉल्ट ब्रिजर EV और टाटा नेक्सन EV जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। Automobile News

इस इलेक्ट्रिक कार में भी रेनॉल्ट वाला ही प्लेटफॉर्म, 500 किमी तक की रेंज वाले बैटरी ऑप्शंस और गूगल वाला एडवांस्ड सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर मिलेगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News