क्रेटा को टक्कर देने मार्केट में जल्द आ रहीं ये 5 धांसू कार, फीचर्स देख दिल हो गार्डन-गार्डन
Udaipur Times, Automobile News : कार खरदीने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जो भी नई गाड़ी खरीदना चाहते है उनके लिए जल्द ही 5 नई कारें बाजार में आने वाली है जो क्रेटा जैसी कारों को तककर देने वाली है। देश में मिड-साइज Suv गाड़ियों का क्रेज जोरो शोरों से है। फिलहाल इस मामले में हुंडई क्रेटा काफी धूम मचा रही है।
अब क्रेटा को टक्कर देने के लिए इस साल कई बड़ी कार कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल्स मार्केट में लाने वाली हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल कारों से लेकर शानदार माइलेज देने वाली हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। Automobile News
निसान टेक्टॉन
निसान आगामी 9 जुलाई, 2026 को मार्केट में अपनी नई Suv 'टेक्टॉन' लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी रेनॉल्ट की मशहूर डस्टर का ही निसान वर्जन होगी। कार के अंदर का केबिन और फीचर्स काफी हद तक डस्टर से मिलते-जुलते होंगे। आने वाले समय में इसका एक 1.8 लीटर वाला जबरदस्त हाइब्रिड वैरिएंट भी मार्केट में उतारेगी। Automobile News
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड
इसी साल मार्च में अपनी नई तीसरी जनरेशन वाली डस्टर को भारत में उतारा है। अब कंपनी इस दिवाली के आसपास इस Suv का एक नया 1.8 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल लाने जा रही है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक छोटी बैटरी जोड़ी जाएगी। Automobile News
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
होंडा अपनी पॉपुलर Suv 'एलिवेट' को इस साल के अंत तक एक नए और अपडेटेड अवतार में पेश करने वाली है। इस नई गाड़ी के आगे और पीछे के हिस्से में कुछ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही, इसमें ग्राहकों की सुविधा के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। Automobile News
किआ सेल्टोस टॉप वैरिएंट्स
किआ मोटर्स ने इसी साल जनवरी में अपनी नई सेल्टोस को 10 अलग-अलग वैरिएंट्स के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी क्रेटा के महंगे वैरिएंट्स को सीधी टक्कर देने के लिए इसके दो नए सबसे टॉप मॉडल्स GTX+ और X-Line (O) लाने की तैयारी में है। ये दोनों ही नए मॉडल्स टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। Automobile News
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स अपनी सबसे पसंदीदा और पुरानी गाड़ी 'सिएरा' को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। इस शानदार इलेक्ट्रिक Suv को साल 2026 की दूसरी छमाही (जुलाई से सितंबर के बीच) में लॉन्च किया जा सकता है। Automobile News इसमें ग्राहकों को 55 किलोवाट और 65 किलोवाट के दो बड़े बैटरी पैक के ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है।
