मार्केट में भौकाल मचाने आ रही ये नई CNG कारें, माइलेज में कर देगी सब की छुट्टी !

 | 

Udaipur Times, Automobile News : आगे आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है बेहतरीन माइलेज वाले 4 नई CNG कार जो सब की छुट्टी कर देने वाली है। अगर आप भी नई CNG कार लेने की सोच रहें है तो थोड़ा इंतजार कीजिए और नई गाड़ी के बारे में सोचिए। भारतीय बार में जल्द ही स्कोडा, हुंडई और मारुति सुजुकी के साथ रेनो की कारें आने वाली हैं। आइए आंटे है अब इनके आने वाले नये मोडल के बारे में....

रेनो ट्राइबर CNG

रेनॉल्ट ट्राइबर पहले से ही भारत की सबसे पसंदीदा बजट MPV में से एक है, जो कॉम्पैक्ट शेप में 7 लोगों के बैठने की जगह ऑफर करती है। अब इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG अपग्रेड मिलेगा, जिसमें नए रेनो ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (आरजीईपी) पर बेस्ड ड्यूल-सिलेंडर इंजन लगा होगा, जिससे बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आएगी। Automobile News

समें 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 71 BHP पावर और 96 NM का टॉर्क जनरेट करता है।CNG पर माइलेज 23-25 ​​किमी/किग्रा होने की उम्मीद है। इसकी कीमत मुंबई में लगभग 8 लाख रुपये से 10.5 लाख रुपये (ऑन-रोड) के बीच हो सकती है। Automobile News

मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG

मारुति सुजुकी अपनी ब्रेजा का CNG वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसमें विक्टोरिस की तरह अंडरबॉडी CNG ऑप्शन दे सकती है।फेसलिफ्टेड ब्रेजा में Z-सीरीज प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। CNG पर 25.51 किमी/किग्रा का माइलेज मिलने की उम्मीद है और इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग 9.68 लाख रुपये से 15.42 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Automobile News

हुंडई बेयॉन CNG

हुंडई की अपकमिंग क्रॉसओवर एसयूवी बेयॉन, वेन्यू और क्रेटा के बीच के सेगमेंट में आएगी। यूरोप में यह पहले से ही काफी पॉप्युलर है। हुंडई इसे भारत में स्पोर्टी और अपीलिंग लुक के साथ CNG ऑप्शन के साथ लाने की सोच रही है। बेयॉन में मौजूदा i20 का 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है, जिसमें हुंडई की हाई-CNG ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। CNG पर 22-24 किमी/किलोग्राम का माइलेज ऑफर कर सकता है। इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 11 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच होने वाली है। Automobile News

स्कोडा काइलैक CNG

स्कोडा काइलैक का CNG वर्जन जो टाटा नेक्सॉन CNG और मारुति ब्रेजा CNG को टक्कर देगा। इसमें वही 1.0-लीटर TSI इंजन होगा जो 114 BHP पावर और 178 NM टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेयर किया जाएगा। Automobile News माइलेज की बात करें तो, CNG वेरिएंट से लगभग 18-20 किमी/किलोग्राम का माइलेज मिलने की उम्मीद है। CNG वर्जन की शुरुआती कीमत लगभग 10 लाख रुपये हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News