Royal Enfield की दो 650 CC धांसू बाइक की आपसी टक्कर ! कौन-सा मॉडल खरीदना ज्यादा फायदेमंद ?

 | 
Royal Enfield की दो 650 CC धांसू बाइक की आपसी टक्कर ! कौन-सा मॉडल खरीदना ज्यादा फायदेमंद ?

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी भारतीय बाजार से नई Royal Enfield की 650cc की बाइक खरीदने की सोच रहे है और Royal Enfield की 650cc सीरीज में दो नये बाइक Bullet 650 और Interceptor 650 को लेकर कंफ्यूज है की कौन सा बाइक ले तो आज हम आपको दोनों बाइक के बीच का अंतर बताने वाले है जिससे आप एक बहत बाइक खरीदने में मदद मिलने वाली है। 

Royal Enfield की 650cc सीरीज में दो पॉपुलर मॉडल्स Bullet 650 और Interceptor 650 दोनों ही तगड़े बाइक हैं। Bullet 650 (एक्स-शोरूम कीमत ₹3।65 लाख) क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न ट्विन-सिलिंडर पावर देती है, जबकि Interceptor 650 (एक्स-शोरूम कीमत ₹3।35 लाख) ज्यादा स्पोर्टी और किफायती विकल्प है। Automobile News

दोनों ही मोटरसाइकल हाईवे क्रूजिंग और सिटी राइडिंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं, लेकिन Bullet 650 हेरिटेज अपील पर फोकस करती है और Interceptor 650 वर्सेटाइल हैंडलिंग पर। 

दोनों बाइक की कीमत में ज्यादा अंतर तो नहीं है बस ₹30,000 का अंतर है, आइए दोनों के बारे में पूरी जानकारी लेते है....

डिजाइन डिटेल

Bullet 650 में क्लासिक Bullet की पहचान मिलने वाली है। अपराइट पोस्चर, हैंड-पेंटेड टैंक बैज, कैसकेट हेडलैंप, 19-इंच फ्रंट व्हील और स्टेप-अप सीट। ये 243 किलो वजन के साथ आती है, जो भारी लेकिन स्टेबल फील देता है। Automobile News

Interceptor 650 ज्यादा मॉडर्न रेट्रो लुक वाली है, कम सैडल हाइट, वाइड हैंडलबार और एजाइल चेसिस के साथ। ये हल्की (लगभग 202-213 किलो) और शहर में आसानी से हैंडल होती है। Bullet 650 ज्यादा ट्रेडिशनल और टूरिंग-ओरिएंटेड है, जबकि Interceptor 650 स्पोर्टी ट्विस्ट के साथ वर्सेटाइल है। Automobile News

फीचर्स में कौन बेहतर?

दोनों मॉडल्स में डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक्स, स्लिपर क्लच और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं। Bullet 650 में स्पोक व्हील्स और हेरिटेज एलिमेंट्स ज्यादा हैं। 

Interceptor 650 में बेहतर एर्गोनॉमिक्स, कम्पोर्टेबल राइडिंग पोजीशन और कुछ वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Automobile News

इंजन और परफॉरमेंस

दोनों में 648 CC पैरेलल-ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो लगभग 47 bhp पावर और 52 Nm टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स स्मूद है। Bullet 650 में टॉर्की मिड-रेंज हाईवे क्रूजिंग के लिए अच्छी है। माइलेज 20-25 kmpl के पास है, लेकिन वजन ज्यादा होने से सिटी में थोड़ी भारी लगती है। Automobile News

Interceptor 650 ज्यादा रिस्पॉन्सिव, फन-टू-राइड और बेहतर माइलेज (24-25 kmpl) देती है। दोनों में थ्रॉटल रिस्पॉन्स अच्छा है और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी शानदार है। Automobile News

अब आपको दोनों बाइक में जो अंतर समझ आता है है आप उस हिसाब से बाइक का चयन करके खरीद सकते है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News