5 लाख रुपये कम में Volkswagen Tayron Life की एंट्री, 9 एयरबैग के साथ AWD और पैनोरमिक सनरूफ

 | 
5 लाख रुपये कम में Volkswagen Tayron Life की एंट्री, 9 एयरबैग के साथ AWD और पैनोरमिक सनरूफ  

Udaipur Times, Automobile News, Volkswagen Tayron Life Launch : फॉक्सवैगन इंडिया लाइफ ने अपनी प्रीमियम SUV Volkswagen Tayron का नया और किफायती Life वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये रखी गई है। यह वेरिएंट पहले से मौजूद Tayron R-Line (46.99 लाख रुपये) से 5 लाख रुपये सस्ता है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो दमदार इंजन और प्रीमियम SUV का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ अतिरिक्त फीचर्स के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकाना चाहते।

5 लाख रुपये कम में Volkswagen Tayron Life की एंट्री

5-सीटर वेरिएंट में होगी उपलब्ध

Tayron Life और R-Line के बीच सबसे बड़ा अंतर सीटिंग लेआउट का है। Life वेरिएंट केवल 5-सीटर है, जबकि R-Line 7-सीटर विकल्प के साथ आती है।

एक्सटीरियर में क्या बदला?

नई Tayron Life में R-Line की तुलना में थोड़ा सिंपल डिजाइन दिया गया है।

18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स

कम स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर

R-Line बैजिंग नहीं

ब्लैक रूफ रेल्स और मैट ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग

कनेक्टेड LED लाइट बार और इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो बरकरार

इंटीरियर में मिलेगा ड्यूल-टोन थीम

SUV के अंदर ब्लैक और ग्रे ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस होता है। डैशबोर्ड लेआउट R-Line जैसा ही है।

5 लाख रुपये कम में Volkswagen Tayron Life की एंट्री

फीचर्स

Volkswagen Tayron Life में 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-वे पावर्ड, वेंटिलेटेड और मसाज फ्रंट सीट्स, ड्यूल वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, 10-कलर एम्बिएंट लाइटिंग मिलेंगे।  हालांकि इसमें R-Line वाले कुछ प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलेंगे, जैसे कि 15-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 11-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग। 

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Tayron Life काफी मजबूत है। इसमें 9 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रियर व्यू कैमरा है। 

5 लाख रुपये कम में Volkswagen Tayron Life की एंट्री

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Tayron Life में वही इंजन दिया गया है जो R-Line में मिलता है।

2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

204 PS की पावर

320 Nm टॉर्क

7-स्पीड DCT गियरबॉक्स

ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)

किन SUVs से होगा मुकाबला?

Volkswagen Tayron Life का मुकाबला भारतीय बाजार में Skoda Kodiaq, Jeep Meridian, MG Majestor और Toyota Fortuner जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News