इलेक्ट्रिक बाइक vs पेट्रोल बाइक कौन सी बाइक लेना रहेगा सही ? जाने अंतर
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई बाइक लेने कि सोच रहे है और आपके भी समझ में ये नहीं आ रहा है की हमें कौन स बाइक लेना बिल्कुल फायदे में रहने वाला है। दोस्तों अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक और पेट्रोल बाइक को लेने के मामले में कंफ्यूज है तो आज हम आपको इनसे जुड़ी तमाम जानकारियाँ देने वाले है। आइए जानते है इन दोनों में क्या अंतर है।
भारत में सभी लोग ये सोच रहे है की रोजाना यूज के लिए इलेक्ट्रिक बाइक लेना ज्यादा समझदारी है या पेट्रोल बाइक। चलिए आज हम आपको बताने वाले है की आपके लिए कौन सी बाइक सही रहने वाली है। Automobile News
बन रही हैं बेहतर ऑप्शन
शहरों में ज्यादातर लोग रोजाना 20 से 50 किलोमीटर तक बाइक चलाते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स अब काफी प्रैक्टिकल साबित हो रही हैं।
इलेक्ट्रिक बाइक का इंस्टैंट टॉर्क सिग्नल से तेजी से निकलने में मदद करता है और स्टॉप-गो ट्रैफिक में राइडिंग आसान लगती है। Automobile News
सबसे बड़ा फायदा रनिंग कॉस्ट में दिखता है। पेट्रोल बाइक की तुलना में चार्जिंग का खर्च काफी कम आता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बाइक में इंजन ऑयल, क्लच या कई दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स नहीं होते, जिससे मेंटेनेंस खर्च भी कम हो जाता है।
पेट्रोल बाइक की पकड़
पेट्रोल बाइक की ताकत बहुत ज्यादा है। सबसे बड़ी वजह है सुविधा। देश के लगभग हर हिस्से में पेट्रोल पंप आसानी से मिल जाते हैं, जबकि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी कई इलाकों में सीमित है। Automobile News
जो लोग अक्सर लंबी दूरी तय करते हैं या छोटे शहरों और गांवों में रहते हैं, उनके लिए पेट्रोल बाइक अभी ज्यादा भरोसेमंद विकल्प लगती है। कुछ मिनट में टैंक फुल हो जाता है और रास्ते में चार्जर ढूंढने की चिंता नहीं रहती।
बैटरी, रीसेल वैल्यू
पेट्रोल मोटरसाइकिल्स की रीसेल वैल्यू और सर्विस नेटवर्क पहले से मजबूत है। इलेक्ट्रिक बाइक कंपनियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन कई खरीदार अभी भी बैटरी रिप्लेसमेंट कॉस्ट और लॉन्ग-टर्म ड्यूरेबिलिटी को लेकर स्संतश्त नहीं है। Automobile News
बदल देता है फैसला
पेट्रोल इंजन की आवाज, गियर शिफ्टिंग और राइडिंग का फील आज भी कई बाइक लवर्स को पसंद आता है। इलेक्ट्रिक बाइक शांत और स्मूद जरूर हैं। Automobile News
किसे खरीदना समझदारी ?
अगर आपकी डेली राइड शहर के लिए कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक बाइक आज के समय में सही है। लेकिन अगर आप लंबी दूरी तय करते हैं तो पेट्रोल बाइक अभी भी ज्यादा सुविधाजनक साबित होगी।
