Nissan Tekton Vs Kia Sletos में से कौन सी गाड़ी खरीदना रहेगा फायदेमंद ? जाने दोनों की फीचर्स और माइलेज

 | 
Nissan Tekton Vs Kia Sletos में से कौन सी गाड़ी खरीदना रहेगा फायदेमंद ? जाने दोनों की फीचर्स और माइलेज 

Udaipur Times, Automobile News, Nissan Tekton vs Kia Seltos : भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में Nissan Tekton और Kia Seltos ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो माइलेज, इंजन और कीमत की तुलना जानना जरूरी है।

Nissan Tekton का माइलेज

Nissan Tekton को दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और 19.4 kmpl तक का माइलेज देता है। 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT का विकल्प मिलता है। इसका माइलेज 17.8 से 18.5 kmpl तक है।

Kia Seltos का माइलेज

Kia Seltos में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं।

1.5-लीटर पेट्रोल (मैनुअल/CVT) – 16.5 kmpl तक
1.5-लीटर डीजल मैनुअल – 19.4 kmpl
1.5-लीटर डीजल ऑटोमैटिक – 17.8 kmpl
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT – 17.5 kmpl
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT – 15.6 kmpl

किसकी कीमत कितनी?

Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.59 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं, Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20.19 लाख रुपये तक पहुंचती है।

कौन-सी SUV खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत, बड़ा बूट स्पेस और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन है, तो Nissan Tekton बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, डीजल इंजन का विकल्प, ज्यादा सर्विस नेटवर्क और कई इंजन-ट्रांसमिशन विकल्प चाहते हैं, तो Kia Seltos ज्यादा उपयुक्त साबित हो सकती है।

माइलेज की बात करें तो Nissan Tekton का 1.0-लीटर पेट्रोल वेरिएंट और Kia Seltos का डीजल मैनुअल वेरिएंट, दोनों ही 19.4 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News