2026 Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus में से कौन-सी गाड़ी बेस्ट ? खरीदने से पहले देखें सभी फीचर्स

 | 
2026 Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus में से कौन-सी गाड़ी बेस्ट ? खरीदने से पहले देखें सभी फीचर्स 

Udaipur Times, 2026, Automobile News : अगर आप भी गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपके लिए बहुत ही जरूरी जानकारी लेकर आए है। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में City और Virtus आपस टक्कर देती हैं। 

होंडा City फेसलिफ्ट हाल ही में लॉन्च हुआ है जिसमें नया स्टाइलिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा टचस्क्रीन जैसी नई टेक्नोलॉजी शामिल है। ये पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11।99 लाख से शुरू होकर टॉप ZX+ हाइब्रिड वेरिएंट तक ₹21 लाख तक जाती है। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus स्पोर्टी डायनामिक्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मजबूत है। इसमें 1।0L और 1।5L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इसकी कीमत ₹10।5 लाख (बेस Comfortline) से शुरू होकर टॉप GT Plus वेरिएंट तक करीब ₹19 लाख तक जाती है।

डिज़ाइन डिटेल

2026 Honda City facelift में नया फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड LED लाइट बार, नई Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, रिवाइज्ड बंपर्स और AeroBlade अलॉय व्हील्स इसे Honda Civic जैसा लुक देते हैं। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus का डिज़ाइन शार्प लाइन्स, मजबूत शोल्डर और आकर्षक LED लाइटिंग के साथ ये ज्यादा स्पोर्टियर लगती है। GT वेरिएंट्स में डुअल टोन अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी एलिमेंट्स मिलते हैं। Virtus की बॉडी ज्यादा प्रीमियम और स्टेबल फील देती है, जबकि City facelift यंग और फ्रेश अपील रखती है। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

केबिन और कम्फर्ट

Honda City का केबिन शानदार, स्पेसियस और लग्जरी फील वाला है। नई अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग और बेहतर मैटेरियल क्वालिटी इसे प्रीमियम बनाती है। 10।1 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर AC वेंट्स के साथ ये परिवार के लिए बहुत आरामदायक है। रियर लेग रूम और हेडरूम अच्छा है। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

Virtus का इंटीरियर भी प्रीमियम है, लेकिन थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी टच के साथ आता है। अच्छी बिल्ड क्वालिटी, सॉफ्ट टच मैटेरियल्स, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ उपलब्ध हैं। 
फीचर्स में कौन बेहतर?

Honda City facelift में लेटेस्ट फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और लेवल-2 ADAS मिलता है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus में भी 10 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट), 360 कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। होंडा City ADAS के कारण ज्यादा टेक-लोडेड है, जबकि Virtus स्पोर्टी फीचर्स जैसे पैडल शिफ्टर्स के साथ आती है।

सेफ्टी डिटेल

Honda City में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESC, TPMS और Level-2 ADAS मिलते हैं। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus 5-स्टार Global NCAP रेटेड है। इसमें भी 6 एयरबैग्स और मजबूत बॉडी शेल है। Virtus की सेफ्टी स्ट्रक्चर थोड़ी ज्यादा रॉबस्ट मानी जाती है।

इंजन और माइलेज

Honda City में 1।5 लीटर i-VTEC पेट्रोल (121 PS, 145 Nm) इंजन MT/CVT के साथ मिलता है। इसका माइलेज 17।8-18 kmpl तक है। टॉप हाइब्रिड वेरिएंट (126 PS सिस्टम पावर) 27।26 kmpl तक माइलेज देता है। Honda City Facelift vs Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus में 1।0L TSI (115 PS) इंजन 19-20 kmpl और 1।5L TSI (150 PS) इंजन 18-19।6 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News