नई Maruti Victoris या Toyota Hyryder पावर और माइलेज में कौन आगे? किसे खरीदना रहेगा बेस्ट
Udaipur Times, Automobile News, Maruti Victoris Vs Toyota Hyryder : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई पेशकश Maruti Victoris को हाल ही में लॉन्च किया है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Toyota Hyryder से माना जा रहा है। ऐसे स्थिति में ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि इंजन, माइलेज और फीचर्स के लिहाज से कौन सी SUV बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
इंजन की तुलना
Maruti Victoris में कंपनी ने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV केवल पेट्रोल ही नहीं, बल्कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यह अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
वहीं Toyota Hyryder भी इसी सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों ही SUVs आधुनिक फीचर्स से लैस हैं। इनमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने वाले फीचर्स शामिल हैं। Maruti Victoris को खास तौर पर किफायती और मल्टी-फ्यूल ऑप्शन वाली SUV के रूप में पेश किया गया है।
माइलेज और परफॉर्मेंस
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण Toyota Hyryder माइलेज के मामले में काफी मजबूत मानी जाती है। वहीं Maruti Victoris का CNG और हाइब्रिड वेरिएंट इसे फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में एक मजबूत दावेदार बनाता है।
जानिए कौन सी SUV बेहतर?
अगर आप बेहतर माइलेज और प्रीमियम हाइब्रिड टेक्नोलॉजी चाहते हैं तो Toyota Hyryder एक मजबूत विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप कम बजट में मल्टी-फ्यूल ऑप्शन, लो मेंटेनेंस और मारुति की सर्विस नेटवर्क का फायदा चाहते हैं तो Maruti Victoris आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
