35 KM माइलेज के साथ ये SUV करेगी सब की छुट्टी ! मिडिल क्लास के लिए रहेगी सबसे Best
Maruti Fronx Hybrid : भारत में हाइब्रिड और फ्यूल-इफिशिएंट वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Maruti Suzuki India Limited अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Maruti Suzuki Fronx का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस SUV का टेस्ट म्यूल भारतीय सड़कों पर बिना किसी कैमोफ्लाज के देखा गया है, जिससे इसके नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
LiDAR सेंसर से बढ़े संकेत, मिल सकता है ADAS
टेस्टिंग के दौरान इस वाहन की छत पर LiDAR सेंसर लगे हुए देखे गए, जो आमतौर पर एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की मैपिंग और कैलिब्रेशन में इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए जा सकते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मिल सकते हैं ये एडवांस सेफ्टी फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV में कई आधुनिक ADAS फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जैसे ऑटोमैटिक हाई बीम, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग। इन फीचर्स के साथ यह SUV सेगमेंट में एक टेक्नोलॉजी-फोकस्ड मॉडल बन सकती है।
डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है। इसका कूपे-स्टाइल SUV लुक पहले की तरह जारी रहेगा। हालांकि पीछे की तरफ “Hybrid” बैज देखने को मिल सकता है, जो इसके नए पावरट्रेन को दर्शाएगा। इंटीरियर में भी ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं, जैसे हाइब्रिड पावर फ्लो इंडिकेटर, अपडेटेड इंफोटेनमेंट इंटरफेस, EV मोड, Eco मोड और Sport मोड जैसे ड्राइविंग विकल्प हैं।
35 KM/L से ज्यादा माइलेज की उम्मीद
माना जा रहा है कि इस SUV में सीरीज हाइब्रिड या रेंज-एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसमें 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन केवल बैटरी चार्ज करने के लिए काम करेगा, जबकि ड्राइविंग का काम इलेक्ट्रिक मोटर संभालेगी।
इस सेटअप के साथ नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड 35 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे फ्यूल-इफिशिएंट SUVs में शामिल कर सकता है।
कीमत और लॉन्च संभावनाएं
वर्तमान में Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती कीमत Maruti Suzuki Fronx की कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू होकर 12.97 लाख रुपये तक जाती है। हाइब्रिड वर्जन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से लगभग 2 से 3 लाख रुपये अधिक रहने की संभावना है।
अगर यह SUV 35+ km/l माइलेज और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च होती है, तो यह भारतीय बाजार में मिडिल-क्लास ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और तकनीक से भरपूर हाइब्रिड विकल्प साबित हो सकती है।
