गाड़ी चलाते-चलाते मिलेगी जबरदस्त मसाज, आज ही घर लाए दबंग लुक वाली लग्जरी SUV
Udaipur Times, Automobile News, Best SUV under 50 Lakh : अगर आपका बजट करीब 50 लाख रुपये है और आप एक पावरफुल, फीचर-लोडेड और प्रीमियम SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में आपके पास कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। इस सेगमेंट में MG Majestor, Toyota Fortuner, BMW X1 और Audi Q3 जैसे मॉडल ग्राहकों को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से आकर्षित करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इंजन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी के आधार पर कौन सी SUV आपके लिए सही साबित होगी?
MG Majestor: लग्जरी, पावर और ऑफ-रोडिंग का कॉम्बिनेशन
MG Majestor एक प्रीमियम फुल-साइज थ्री-रो SUV है, जिसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो लग्जरी के साथ-साथ दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता भी चाहते हैं। इस SUV में फीचर्स का काफी लंबा लिस्ट मिलता है, जिसमें शामिल हैं बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ मसाज फंक्शन, प्रीमियम 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
यह इंजन हाई पावर डिलीवरी के साथ स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस है। इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) है। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और 10 टेरेन मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे कठिन रास्तों पर भी मजबूत बनाते हैं। कीमत की बात की जाए तो 40.99 लाख रुपये से 44.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक है।
Toyota Fortuner: भारत की सबसे भरोसेमंद SUV
Toyota Fortuner भारतीय बाजार में सालों से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और इसे एक “रग्ड और रिलायबल SUV” के तौर पर जाना जाता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका ड्यूरेबिलिटी, लो मेंटेनेंस और हाई रीसेल वैल्यू है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलता है वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है।
इंजन ऑप्शन 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.8-लीटर डीजल इंजन है। इसके कुछ वेरिएंट्स में 4x4 ड्राइव सिस्टम भी मिलता है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए काफी सक्षम बनाता है। सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, ABS with EBD, Vehicle Stability Control (VSC), Traction Control System और Hill Assist Control शामिल हैं। कीमत की बात करें तो 34.76 लाख से 50.46 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है।
BMW X1: स्पोर्टी परफॉर्मेंस और प्रीमियम लग्जरी
BMW X1 एक कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV है, जिसे खासकर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो एक प्रीमियम ब्रांड के साथ स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें मॉडर्न कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले सेटअप, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, हाई-क्वालिटी लेदर इंटीरियर और प्रीमियम Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलता है।
इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन है। BMW X1 की सबसे बड़ी खासियत इसका शार्प हैंडलिंग, बैलेंस्ड राइड क्वालिटी और स्पोर्टी ड्राइविंग डायनामिक्स है। यह SUV खासकर युवा और प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है।
Audi Q3: कम्फर्ट, क्वालिटी और क्वात्रो टेक्नोलॉजी
Audi Q3 एक प्रीमियम फैमिली SUV है जो अपने कम्फर्टेबल केबिन और स्मूद राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इसमें आपको Audi का Virtual Cockpit डिजिटल डिस्प्ले, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और Quattro ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी मिलती है। 2.0-लीटर TFSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है।
यह इंजन स्मूद और रिफाइंड परफॉर्मेंस देता है, खासकर हाईवे ड्राइविंग के लिए यह SUV काफी आरामदायक मानी जाती है। सेफ्टी के मामले में इसमें 6 एयरबैग, Electronic Stability Control (ESC), रियर पार्किंग कैमरा और Audi Pre Sense सेफ्टी टेक्नोलॉजी है। इसके अलावा, Audi Q3 को 5-स्टार ग्लोबल क्रैश टेस्ट रेटिंग भी मिल चुकी है। इसकी कीमत 44.25 लाख से 54.60 लाख (एक्स-शोरूम) है।
