उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस मे 1 सितंबर से 1 स्थाई कोच की बढ़ोतरी

 | 
Udaipur Khajurao Express

 

 

Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से खजुराहो वाया जयपुर तक चलने वाली उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्स्प्रेस मे यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इससे इस रेलसेवा में द्वितीय शयनयान श्रेणी के यात्रियों के लिए उपलब्ध कोचेस की संख्या बढ़ जाएगी। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19666/19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 सितंबर 2026 से तथा खजुराहो से 3 सितंबर 2026 से एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। Udaipur City-Khajuraho-Udaipur City Express

इस बढ़ोतरी के बाद रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे हो जाएंगे। Indian Railway

रेलवे का यह स्थायी बदलाव अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए किया गया है, जिससे उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में विशेषकर जयपुर आने जाने वाले यात्रियों के लिए शयनयान श्रेणी में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। Indian Railway

उल्लेखनीय है की यह ट्रेन प्रतिदिन उदयपुर से रात 21:50 बजे रवाना होकर सुबह 5;40 बजे जयपुर होकर दूसरे दिन शाम 19:05 बजे मध्यप्रदेश के खजुराहो पहुँचती है। जबकि खजुराहो से यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:25 बजे रावण होकर 22:40 बजे जयपुर होकर दूसरे दिन सुबह 6:55 बजे उदयपुर पहुँचती है। Udaipur City-Khajuraho-Udaipur City Express

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, गेटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, मंडवर महवा रोड, खेरली, नदबई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, दतिया, झांसी, हर्बलपुर, कुलपहार, महोबा, सिंहपुरडुमरा स्टेशन पर ठहराव करती है। Indian Railway          

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News