अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, 5 बसों से की शुरूआत
Udaipur Times, Ajmer News: अजमेर में 100 ई-बसें (e-Bus) चलाई जाएगी। पहले चरण में मंगलवार से 5 बसों की शुरूआत की गई। CM भजन लाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से इन ई-बसों का शुभारम्भ किया। अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बस में सफर कर शुरूआत की। Ajmer News
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहरवासियों को बधाई देते हुए घोषणा की कि अजमेर के लिए कुल 100 ई-बसों की स्वीकृति मिली है। इसके प्रथम चरण के तहत आज शुरुआती 5 बसों को सड़कों पर उतारा गया है। यह नई शुरुआत अजमेर के सार्वजनिक परिवहन को एक आधुनिक और सुगम पहचान देगी। Ajmer News
देवनानी ने ई-बसों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन वातानुकूलित बसों में कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। सभी बसें 26 सीटर क्षमता की हैं। इनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बसों में सफर को सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमैटिक डोर (स्वचालित दरवाजे) लगाए गए हैं। बसों के सुचारू संचालन के लिए बस स्टैंड पर चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही, नोसर में 15 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक चार्जिंग पाइंट (डिपो) का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। Ajmer News
नगर निगम शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि PM E-Bus योजना के तहत अजमेर शहर को अत्याधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिली है। PM E-Bus
