अजमेर से चलने वाली इन 6 ट्रेनों में 11 अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी

 | 
Temporary Coach Increase from Ajmer Junction

 

 

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर से चलने वाली 6 जोड़ी रेलसेवाओं में 11 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। Railway News

उतर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन रेलसेवाओं में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। Railway News

  1. गाड़ी संख्या 19611/19612 अजमेर अमृतसर अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा अमृतसर से दिनांक 2 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। Ajmer-Amritsar Express
  2. गाड़ी संख्या 19613/19614 अजमेर अमृतसर अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा अमृतसर से दिनांक 2 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। Ajmer-Amritsar Express
  3. गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर बांद्रा टर्मिनस अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 3 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। Ajmer-Bandra Terminus Express
  4. गाड़ी संख्या 22987/22988 अजमेर आगरा फोर्ट अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। Ajmer-Agra Fort Express
  5. गाड़ी संख्या 22995/22996 अजमेर बांद्रा टर्मिनस अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 2 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। Ajmer-Bandra Terminus Express
  6. गाड़ी संख्या 19617/19618 मदार रेवाड़ी मदार रेलसेवा में 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। Madar-Rewari Express
     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News