राजस्थान के रामदेवरा मेले के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन

 | 
Ramdevra Special Train

 

Udaipur Times, Railway News: राजस्थान के प्रसिद्ध रामदेवरा मेले मे श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए रेलवे 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की मेले के दौरान लालगढ़ से रामदेवरा के बीच 2 जोड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन 19 सितंबर से 22 के बीच किया जाएगा। दोनों ट्रेनों मे 8 साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। Indian Railways

गाड़ी संख्या 04751 लालगढ़ रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से सुबह 4 बजे रवाना होकर सुबह 7:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। Lalgarh-Ramdevra Special Train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04752 रामदेवरा लालगढ़ मेला स्पेशल ट्रेन 19 से 22 सितंबर तक रामदेवरा से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। Ramdevra-Lalgarh Special Train

गाड़ी संख्या 04753 लालगढ़ रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से दोपहर 13:00 बजे रवाना होकर शाम 16:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। Lalgarh-Ramdevra Special Train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04754 रामदेवरा लालगढ़ मेला स्पेशल ट्रेन 19 से 22 सितंबर तक रामदेवरा से शाम 17:00 बजे रवाना होकर रात 20:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। Ramdevra-Lalgarh Special Train

दोनों ट्रेन मार्ग मे कोलायत और फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेंगी। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को नियमित रेलसेवाओ के अलावा दो और विकल्प मिलेंगे।  Indian Railways

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News