उदयपुर पहुंचेंगे 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दुनिया भर में दिखेगी झीलों की नगरी की खूबसूरती

9 से 12 अगस्त तक उदयपुर में रहेंगे 36 विदेशी इन्फ्लुएंसर्स, पर्यटन को मिलेगा वैश्विक मंच
 | 
Udaipur Foreign Influencers

 

Udaipur Times, Udaipur Tourism:  17 जुलाई 2026। विभिन्न देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स भारत की परिचयात्मक यात्रा के तहत 9 से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। Udaipur Tourism

जिला प्रशासन ने उनके दौरे के समन्वय एवं शिष्टाचार व्यवस्थाओं के लिए पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुश्री शिखा सक्सेना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। Udaipur Tourism

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल 9 अगस्त को उदयपुर पहुंचेगा। 10 अगस्त को उदयपुर सिटी पैलेस, पिछोला झील और बाहुबली हिल्स का भ्रमण करेगा। Udaipur Tourism

11 अगस्त को करणी माता मंदिर, बागोर की हवेली, सहेलियों की बाड़ी तथा विंटेज कार म्यूजियम का अवलोकन करेगा। 12 अगस्त को चित्तौड़गढ़ दुर्ग एवं संग्रहालय का भ्रमण करने के बाद दल उदयपुर लौटेगा। इसके बाद 13 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल जयपुर के लिए रवाना होगा। Udaipur Tourism
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News