सूरत से राजस्थान आ रही निजी ट्रैवल बस का एक्सीडेंट, 5 से 7 लोगों के मरने की खबर

 | 
Bus Accident

 

Udaipur Times, Accident News:  गुजरात के सूरत से राजस्थान आ रही एक निजी ट्रैवल की बस का आज सुबह करीब 4 बजे अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस वे पर भयंकर एक्सीडेंट हो गया जिसमे शुरुआती खबरों के मुताबिक 5 से 7 लोगों के मरने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 4 बजे आणंद से नडियाद की तरफ जाने वाले बस ओवरटेकिंग लेन मे भी इस दौरान बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार 5 से 7 लोगों के मरने की खबर जबकि 4 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मृतकों की शिनाख्त का भी प्रयास चल रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News