उदयपुर 28 जून 2025। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ते यात्री भार के मद्देनज़र उदयपुर से आने जाने वाली 4 ट्रेनों में 7 अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी की गई। यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।
उदयपुर-असारवा-उदयपुर एक्सप्रेस
उदयपुर असारवा एक्सप्रेस में उदयपुर से 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक जबकि असारवा से 2 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक एक सामान्य श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी।
उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर (चेतक एक्सप्रेस)
उदयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर (चेतक एक्सप्रेस) में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक जबकि उदयपुर से 2 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी।
उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
उदयपुर जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में उदयपुर से 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक 2 द्वितीय चेयरकार तथा एक सामान्य श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी।
जयपुर उदयपुर हॉलिडे एक्सप्रेस
जयपुर उदयपुर हॉलिडे एक्सप्रेस में जयपुर से 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक एवं उदयपुर से 2 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक एक सामान्य श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal