दीवाना शाह उर्स के अवसर पर 9 रेलसेवा कपासन स्टेशन पर करेगी ठहराव
उदयपुर/चित्तौड़गढ़ 29 जुलाई 2025। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ‘‘84वें दरगााह हजरत दीवाना शाह उर्स के मेले‘‘ के अवसर यात्रियों की सुविधा हेतु 09 रेलसेवाओं का दिनांक 1 अगस्त 2025 से 3 अगस्त 2025 तक कपासन स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
- गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 31 जुलाई 2025 से 2 अगस्त 2025 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 04.51 बजे आगमन कर 04.53 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 1 अगस्त 2025 से 3 अगस्त 2025 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 23.22 बजे आगमन व 23.24 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 31 जुलाई 2025 एवं 2 अगस्त 2025 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 12.51 बजे आगमन कर 12.53 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 22902, उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 1 अगस्त 2025 एवं 3 अगस्त 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 22.19 बजे आगमन व 22.21 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 12315, कोलकाता- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 31 जुलाई 2025 को कोलकाता से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 22.43 बजे आगमन व 22.45 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा जो दिनांक 2 अगस्त 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 02.18 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 31 जुलाई 2025 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 21.55 बजे आगमन व 21.57 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 12981, जयपुर-असारवा रेलसेवा जो दिनांक 31 जुलाई 2025 से 2 अगस्त 2025 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 02.02 बजे आगमन व 02.04 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 12982, असारवा- जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 31 जुलाई 2025 से 2 अगस्त 2025 तक असारवा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 01.34 बजे आगमन व 01.36 बजे प्रस्थान करेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
