वलसाड-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में 5 ट्रिप का विस्तार

वलसाड-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में 5 ट्रिप का विस्तार

वलसाड-उदयपुर सिटी रेल सेवा के संचालन समय में होगा आंशिक परिवर्तन
 
 
Indian Railways

उदयपुर 26 दिसंबर 2022 । रेलवे प्रशासन द्वारा वलसाड-उदयपुर सिटी-वलसाड सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा के संचालन में 5 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अनुसार गाड़ी संख्या 09067/09068, वलसाड-उदयपुर सिटी-वलसाड सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा के संचालन अवधि में वलसाड से दिनांक 2 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 3 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक 5 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। 

साथ ही गाड़ी संख्या 09067, वलसाड-उदयपुर सिटी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा परिवर्तित समय सारिणी अनुसार दिनांक 2 जनवरी 2023 से 23 जनवरी 2023 तक प्रत्येक सोमवार वलसाड से 20.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार 09.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

नोट- उदयपुर सिटी–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन समय एवं दिवस पूर्वनिर्धारित अनुसार ही रहेगा।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal