हज यात्रा - 15 फरवरी तक बढ़ाई आवेदन तिथि

पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 तक थी

 | 
Haj

उदयपुर 2 फरवरी 2022। हज कमिटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रा 2022 की आवेदन तिथि 15 फ़रवरी 2022 तक बढ़ा दी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 तक थी। 

हज यात्रा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नवंबर 2021 से शुरू कर दी गई थी। जिले में अब तक 135 आवेदन किये गए जबकि संभाग में अब तक कुल 450 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीँ प्रदेश में अब तक 2 हज़ार के करीब आवदेन प्राप्त हो चुके है। 

जिला हज कमेटी संयोजक जहीरुद्दीन सक्का ने बताया की हज यात्रा के लिए आवेदन ऑनलाइन और 'हज मोबाइल एप' के ज़रिये किये जा सकते है। 

उल्लेखनीय है की आवदेन के दौरान कम से कम वैक्सीन का एक डोज़ और यात्रा पर जाने से पूर्व दोनों डोज़ ज़रूरी है। वैक्सीन नहीं लगने के कारण कई लोग आवेदन नहीं कर पाए है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News