हज सफर: यात्रियों को खर्च में मिल सकती है 1 लाख रु की बचत

हाजियों को अब गैरजरुरी लंबे प्रोसेस की जगह अब सुविधाएं प्रदान करने की योजना पर मुहर 

 | 
HUJ

हज के सफर पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद खास हैं। केंद्र सरकार ने हज यात्रा से जुड़े खर्चों में कमी करने के साथ कुल खर्च कम करने की तैयारी कर ली हैं। 

हज कमेटी राजस्थान के पूर्व पदाधिकारी ज़हीरुद्दीन सक्का ने बताया कि केंद्र सरकार ने यात्रियों से ज़ुड़े अनावश्यक खर्चौं में कटौती करने प्रारुप तैयार कर लिया हैं। इस निर्णय के बाद अब हज के सफर पर जाने वाले हज यात्री को 1 लाख रुपए का फायदा होगा। यानी 4.07 लाख की जगह करीब 3 लाख रुपए और 3.35 लाख की जगह 2.35 लाख रुपए खर्च करने होंगे।

ऐसा होने पर हज यात्री को एक लाख रुपए की बचत होगी। इसके अलावा यात्रा से पूर्व प्राइवेट संस्थाएं अब यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं करेंगी। 

हज यात्रियों को सऊदी अरब सरकार ने कुछ नियम तय

इस साल हज का सफर करने वाले यात्रियों को सऊदी अरब सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई हो। हाजी की उम्र 10 जुलाई 2022 से पहले 65 वर्ष से अधिक नहीं हो, पासपोर्ट 31 जनवरी 2022 के पहले जारी किया गया और कम से कम 31 दिसंबर 2022 तक मान्य हो।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News