1 अक्टूबर से रेलवे समय सारणी में परिवर्तन

यात्रा से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाईट www.indianrail.gov.in या  www.trainenquiry.com  से  आगमन -प्रस्थान समय का मिलान कर यात्रा करें

 | 
Indian Railways

उदयपुर 29 सितंबर 2022 । दिनांक 1.10.2022 से अजमेर मंडल की विभिन्न गाड़ियों  के आगमन- प्रस्थान समय में परिवर्तन किया जा रहा है। अजमेर मंडल के  23 स्टेशनों पर विभिन्न गाड़ियों के कुल 910 आगमन -प्रस्थान समय मे परिवर्तन किया गया है। 

पुष्कर स्टेशन पर 2, मदार जंक्शन पर 12, अजमेर स्टेशन पर 152, ब्यावर स्टेशन पर 52, हरिपुर स्टेशन पर 8, सोजत रोड स्टेशन पर 18, मारवाड़ जंक्शन पर 96, सोमेसर स्टेशन पर 6,  रानी स्टेशन पर 28, फालना स्टेशन पर 80, जवाई बांध स्टेशन पर 22, पिंडवाड़ा स्टेशन पर 36, आबू रोड स्टेशन पर 102, नसीराबाद स्टेशन पर 28, विजयनगर स्टेशन पर 30, भीलवाड़ा स्टेशन पर 54, कपासन स्टेशन पर 24, फतहनगर स्टेशन पर 20, मावली जंक्शन पर 48, राणा प्रताप नगर स्टेशन पर 40, उदयपुर स्टेशन पर 46, बड़ीसादड़ी स्टेशन पर 4 और डूंगरपुर स्टेशन पर 2 गाड़ियों के आगमन प्रस्थान समय मे परिवर्तन किया जा रहा है। 

सभी रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे 01.10.2022 को और इसके पश्चात यात्रा से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाईट www.indianrail.gov.in या  www.trainenquiry.com से आगमन -प्रस्थान समय का मिलान कर यात्रा करें। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News