रीवा से उदयपुर साप्ताहिक ट्रेन वाया डूंगरपुर अहमदाबाद (असारवा) तक

संभवतया जनवरी 2023 से इस रेलसेवा का संचालन रीवा से अहमदाबाद (असारवा) तक शुरू होने की भरपूर सम्भावना

 | 
Rewa Udaipur train

उदयपुर 23 दिसंबर 2022 ।  जनवरी से उदयपुर अहमदाबाद ब्रोडगेज़ लाइन पर एक ट्रेन भागती नज़र आ सकती है। पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा से उदयपुर साप्ताहिक रेल सेवा को वाया डूंगरपुर से अहमदाबाद (असारवा) तक बढ़ाने का प्रस्ताव उत्तर पश्चिम रेलवे को दिया है।  संभवतः जनवरी 2023 से इस रेलसेवा का संचालन रीवा से अहमदाबाद (असारवा) तक शुरू होने की भरपूर सम्भावना है। 

udaipur rewa

वर्तमान में यह साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन न. 02182) प्रत्येक सोमवार को उदयपुर से 17:20 से रवाना होकर चंदेरिया, सोगरिया, बारां, गुना, सागर, दमोह, कटनी तथा सतना होते हुए दुसरे दिन 10:35 तक रीवा पहुँचती है। इसी प्रकार यह साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन न. 02181) प्रत्येक रविवार को रीवा से 20:55 रवाना होकर सतना, कटनी, दमोह, सागर, गुना, बारां, सोगरिया तथा चंदेरिया होकर दोपहर 14:20 को उदयपुर पहुँचती है। 

अगर उक्त प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलती है तो यह साप्ताहिक रेलसेवा (ट्रेन न. 02181) रीवा से उदयपुर आकर यहाँ से आगे डूंगरपुर, शामलाजी और हिम्मत होते हुए अहमदाबाद (असारवा) तक चलेगी। इसी प्रकार साप्ताहिक रेलसेवा (ट्रेन न. 02182) उदयपुर की बजाय अहमदाबाद (असारवा) से शुरू होकर हिम्मतनगर, शामलाजी, डूंगरपुर, उदयपुर से रीवा तक पहुंचेगी।  

अगर यह प्रस्ताव मंज़ूर होता है तो न सिर्फ उदयपुर से अहमदाबाद आने जाने वाले यात्रियों को सप्ताह में एक और ट्रेन की सुविधा मिला सकेगी बल्कि डूंगरपुर से रेल के ज़रिये मध्यप्रदेश भी जुड़ जायेगा।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News