शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के चार फेरे रहेंगे रद्द

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण 9 जुलाई से 17 जुलाई के बीच शालीमार एक्सप्रेस के चार फेरे रद्द रहेंगे

 | 
train

उदयपुर से चलने वाली साप्ताहिक शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के जुलाई माह में चार फेरे रद्द रहेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर अमलाई-बुढ़ार रेलखण्डों के मध्य स्थित बुढ़ार स्टेशन पर तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 09.07.22 व 16.07.22 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 10.07.22 व 17.07.22 को रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News