दक्षिण पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं का संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैगलूरू मण्डल पर परिचालन कारणों से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है
दक्षिण पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैगलूरू मण्डल पर परिचालन कारणों से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्नलिखित रेलसेवाओं का मार्ग के स्टेशनो के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:-
1. गाडी संख्या 22498, तिरूच्चिाराप्पल्लि-श्रीगंगानगर हमसफर रेलसेवा दिनांक 06.01.23 से बंगारपेट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10.34/10.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20/10.22 बजे एवं कृष्णराजपुरम् स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11.30/11.32 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.18/11.20 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 01.01.23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.15/23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.25/23.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 16532, बैंगलूरू-अजमेर गरीब नवाज रेलसेवा दिनांक 06.01.23 से बैगलूरू स्टेशन से 17.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाडी संख्या 82654, जयपुर-यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.01.23 से यशवन्तपुर स्टेशन पर 17.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे आगमन करेगी।
5. गाडी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 02.01.23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13.00/13.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.00/3.20 बजे एवं मंड्या स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 14.29/14.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.28/14.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
6. गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी- मैसूरू रेलसेवा दिनांक 02.01.23 से मंड्या स्टेषन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.00/15.02 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.01/15.02 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
7. गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 05.01.23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.10/12.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.10/12.15 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
