उदयपुर से जयपुर, शालीमार, न्यू जलपाईगुड़ी में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी

 | 
[Reader’s Point] New Rail Budget brings sorrow for Udaipur

उदयपुर 10 जून 2022 । रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 

गाडी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर रेलसेवा में 11.06.22 से 30.06.22 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 11.06.22 से 25.06.22 तक एवं शालीमार से दिनांक 12.06.22 से 26.06.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 

गाडी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 11.06.22 से 25.06.22 तक एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक 13.06.22 से 27.06.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई है।

गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 11.06.22 से 14.06.22 तक एवं दादर से दिनांक 12.06.22 से 15.06.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 11.06.22 से 30.06.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।

गाडी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार रेलसेवा में मदार से दिनांक 13.06.22 से 27.06.22 तक एवं कोलकाता से दिनांक 09.06.22 से 30.06.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News