पटना साहेब स्टेशन पर होगा उदयपुर अनन्या एक्सप्रेस का ठहराव
गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 356 वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु
| Dec 21, 2022, 14:43 IST
उदयपुर 21 दिसंबर 2022। रेलवे प्रशासन द्वारा गुरू साहेब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 356 वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 एक्सप्रेस रेलसेवाओं का दिनांक 21 दिसंबर 22 से 4 जनवरी 2023 तक पटना साहेब स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न रेलसेवाएं पटना साहेब स्टेशन पर ठहराव करेगीः-
1. गाडी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर सिटी (साप्ताहिक)
2. गाडी संख्या 12316, उदयपुर सिटी-कोलकाता (साप्ताहिक)
3. गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर (साप्ताहिक)
4. गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर (साप्ताहिक)
