रेल फ्रैक्चर के कारण उदयपुर असारवा आज रद्द रहेगी

रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी
 | 
railway

उदयपुर 13 नवंबर 2022 । उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल पर जावर-खारवाचांदा रेलखण्ड के मध्य रेल फ्रैक्चर के कारण रेल यातायात प्रभावित हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगी:- 

1. गाडी संख्या 19704, असारवा- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 13.11.2022 को असारवा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा डूंगरपुर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा डूंगरपुर-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 19703, उदयपुर सिटी-असारवा रेलसेवा दिनांक 13.11.2022 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा डूंगरपुर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-डूंगरपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News