उदयपुर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल सेवा का पुनः संचालन 26 मार्च से

उदयपुर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल सेवा का पुनः संचालन 26 मार्च से

उदयपुर से शाम 19:30 से रवाना होकर 22:15 चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी जबकि चित्तौड़गढ़ से सुबह 5:50 रवाना होकर 8:35 उदयपुर पहुंचेगी

 
railway station

उदयपुर 24 मार्च 2022 । रेलवे प्रशासन द्वारा दिनांक 26 मार्च से पूर्व में उदयपुर -चित्तौड़गढ़- उदयपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 59605/59606 के स्थान पर गाड़ी संख्या 09601/09602  उदयपुर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। 

गाड़ी संख्या 09601 उदयपुर- चित्तौड़गढ़ रेल सेवा दिनांक 26.03.2022 से प्रतिदिन 19:30 बजे उदयपुर से रवाना होकर 19:37 बजे राणा प्रताप नगर, 19:52 बजे देबारी, 20:05 बजे खेमली,  20:18 बजे भीमल, 20:29 बजे मावली जंक्शन, 20:46 बजे फतेहनगर, 20:59 बजे भूपालसागर, 21:11बजे  कपासन, 21:23 बजे  पांडोली, 21:33 नेतावल, 21:42 बजे घोसुंडा स्टेशन पर ठहराव करते हुए 22:15 बजे चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09602 चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल सेवा चित्तौड़गढ़ से प्रतिदिन 5:50 बजे रवाना होकर 6:09 बजे घोसुंडा, 6:17 बजे नेतावल, 6:25 बजे पांडोली, 6:34 बजे कपासन, 6:44 बजे भूपाल सागर,  6:55 बजे फतेहनगर, 7:27 बजे मावली जंक्शन, 7:39 बजे भीमल, 7:50 बजे खेमली, 8:01 बजे देबारी 8:13 बजे राणा प्रताप नगर स्टेशन पर ठहराव करते हुए 8:35 बजे उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी। 

इस गाड़ी में 7 सामान्य श्रेणी कोच व 2 एस एल आर सहित कुल 9 डिब्बे होंगे।

इस गाड़ी में 7 सामान्य श्रेणी कोच व 2 एस एल आर सहित कुल 9 डिब्बे होंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal