उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 16 अगस्त से

प्रतिदिन 10.30 बजे रवाना होकर 13.50 बजे बड़ी सादडी पहुॅचेगी
 | 
bari sadri

उदयपुर 10 अगस्त 2022 । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09613, उदयपुर सिटी- बड़ी सादड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.08.22 से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन 10.30 बजे रवाना होकर 13.50 बजे बड़ी सादडी पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09614, बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.08.22 से बड़ी सादड़ी से प्रतिदिन 15.00 बजे रवाना होकर 18.25 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, देबारी, खेमली, भीमल, मावली जं., वल्लभनगर, खेरोदा, भीन्डर, कानोर व बान्सी बोहेडा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News