उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस आगरा कैन्ट-खजुराहो के मध्य रहेगी रद्द

7 और 8 अप्रैल को गाडियों का आंशिक रद्दीकरण

 | 
indian railway

उदयपुर 5 अप्रैल 2022। उत्तर पश्चिम रेलवे में झांसी मण्डल पर बनमोर स्टेशन पर नॉन इन्टरलॉकिग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी

1.    गाडी संख्या, 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस जो दिनांक 07.04.22 को उदयपुर सिटी से रवाना हागी, वह आगरा कैंट तक ही संचालित होगी अर्थात आगरा कैंट से खजुराहो के मध्य रद्द रहेगी।
2.    गाडी संख्या, 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.04.22 को आगरा कैन्ट से उदयपुर सिटी के लिए संचालित की जायेगी, अर्थात खजुराहो-आगरा कैंट के मध्य रद्द रहेंगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News