उदयपुर खजुराहो रेलसेवा 24 मार्च को आगरा कैंट तक ही संचालित रहेगी

खजुराहो उदयपुर रेलसेवा 25 मार्च को आगरा कैंट से संचालित होगी

 | 
udaipur kahjuraho express

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाडियों का संचालन प्रभावित

उदयपुर 24 मार्च 2022 । उत्तर मध्य रेलवे के ग्वालियर-बानमोर रेलखण्ड के मध्य तीसरी लाइन की स्थापना के लिये रायरू व बिरलानगर स्टेशनों पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अशोक चौहान के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचिलत निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी :- 
आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1.    गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 24.03.22 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आगरा कैंट तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो के मध्य रद्द रहेगी।

2.    गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.03.22 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आगरा कैंट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट के मध्य रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News