उदयपुर-खाटूश्यामजी रोडवेज की स्लीपर बस फिर से शुरु

उदयपुर से खाटूश्यामजी जाने के लिए यह बस रोजाना शाम 7:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी

 | 
bus stand

उदयपुर से रोज़ाना 82 रोडवेज बसों का संचालन

कोरोना के कम होते हुए मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 7 जनवरी से पाबंदियों में राहत दे दी हैंं। 7 जनवरी को जारी की गई नई गाइडलाइन में रात्रि कर्फ्यू को समाप्त कर दिया है इसी के साथ मंदिरों को खोलने की अनुमति भी दे दी हैं। 

रोडवेज ने श्रद्धालुओं सुविधा को देखते हुए उदयपुर से खाटूश्यामजी जाने वाली स्लीपर बस को फिर से शुरु कर दिया हैं। मंदिरों में दर्शन बंद होने के चलते इसे जनवरी में बंद कर दिया गया था। उदयपुर से खाटूश्यामजी जाने के लिए यह बस रोजाना शाम 7:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे उदयपुर पहुंचेगी। बस भीम, ब्यावर, अजमेर और जयपुर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। 

नई गाइडलाइन के जारी होते ही बढ़ा यात्री भार

वीकेंड कर्फ्यू के चलते बसों में यात्री घटकर 30 फीसदी ही रह गए थे और कम यात्री भार को देखते हुए बसों की संख्या में भी कमी की गई थी। लेकिन अब छूट मिलने से यात्री भार 80 फीसदी हो गया हैं। यात्री भार को देखते हुए बसों का संचालन फिर से शुरु कर दिया हैं। उदयपुर से रोज़ाना 82 रोडवेज बसों का संचालन होता हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News