उदयपुर मंदसौर 8 मार्च को रद्द रहेगी

उदयपुर मंदसौर 8 मार्च को रद्द रहेगी 

उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस सिंहपुर डुमरा स्टेशन पर ठहराव

 
indian railway

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर रतलाम–चंदेरिया सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के कारण रेल सेवाएं रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न रेल सेवाएं रद्द रहेंगी :–

1. गाड़ी संख्या 05835, मंदसौर– उदयपुर रेल सेवा दिनांक 08.03.22 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 05836, उदयपुर– मंदसौर रेल सेवा दिनांक 08.03.22 को रद्द रहेगी

3. गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर–इंदौर रेल सेवा दिनांक 08.03.22 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर– जोधपुर रेल सेवा दिनांक 08.03.22 को रद्द रहेगी।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित 

रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर भारोली-जम्मूतवी रेलखण्ड पर माधोपुर पंजाब-कठुआ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टर लाकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेल सेवाएँ आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं

1. गाडी संख्या 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 11.03.22 से 14.03.22 तक (04 ट्रिप) अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, वह जांलधर सिटी-जम्मूतवी के मध्य रद्द रहेगी अर्थात् अहमदाबाद-जांलधर सिटी तक ही संचालित की जायेगी।
2. गाडी संख्या 19226 जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.03.22 से 15.03.22 तक (04 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य रद्द रहेगी। अर्थात् पठानकोट-जोधपुर के मध्य संचालित होगी। 

रेगुलेट रेल सेवाऐं

1.    गाडी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जम्मूतवी से दिनांक 15.03.22 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी एवं मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट भी रहेगी।

रेलसेवाओं का ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा का सिंहपुर डुमरा एवं किशनगंज-अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का ठहराव बेगूसराय स्टेशन पर किया जा रहा है। 

उपरोक्त ठहराव निम्नानुसार दिया जा रहा हैः-

1. गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, जो दिनांक 07.03.22 से उदयपुर से प्रस्थान करेंगी, वह सिंहपुर डुमरा स्टेशन पर 17.49 बजे आगमन एवं 17.50 बजे प्रस्थान करेंगी।
2. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, जो दिनांक 08.03.22 से खजुराहो से प्रस्थान करेंगी, वह सिंहपुर डुमरा स्टेशन पर 09.53 बजे आगमन एवं 09.54 बजे प्रस्थान करेंगी।

3. गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन पर 11.53 बजे आगमन एवं 11.55 बजे प्रस्थान करेंगी।
4. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, जो दिनांक 08.03.22 से अजमेर से प्रस्थान करेंगी, वह बेगूसराय स्टेशन पर 20.17 बजे आगमन एवं 20.19 बजे प्रस्थान करेंगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर अशोक चौहान ने बताया की यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर 6 माह हेतु दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढ़ाया जा सकता है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal