उदयपुर सिटी शालीमार रेलसेवा 24-25 सितंबर को रद्द रहेगी

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
 | 
chetak express
रेलसेवाऐं रद्द रहेगी

उदयपुर 21 सितंबर 2022 । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा राजगढ-झारसुगुडा जंक्शन रेलखण्ड के मध्य स्थित इब स्टेशन पर चौथी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 
    
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं रद्द रहेगीः-

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 24.09.22 को रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 25.09.22 को रद्द रहेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News