उदयपुर शालीमार रेलसेवा 5-6 मार्च रद्द रहेगी

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
udaipur ratlam train

उदयपुर 28 फरवरी 2022। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल पर अनूपपुर स्टेशन रेलखण्ड पर तीसरी लाइन की स्थापना कार्य के लिये नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार रेलसेवा दिनांक 05.03.2022 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 06.03.2022 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा दिनांक 06.03.2022 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 20472, पुरी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 09.03.2022 को रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News