कस्टमर सेटिस्फेक्शन में उदयपुर एयरपोर्ट लगातार पांचवी बार अव्वल

जनवरी से जून 2022 तक की रैंकिंग में उदयपुर के साथ रांची एयरपोर्ट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है

 | 
Udaipur Kolkata First Direct Flight Begins 6 November Udaipur Mahrana Pratap Airport Dabok Udaipur Nandita Bhatt

उदयपुर 16 जुलाई 2022 । लेकसिटी के नाम से विख्यात पर्यटन नगरी उदयपुर के लिए एक और सकारात्मक खबर मिली है।  उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी कस्टमर सेटिस्फेक्शन में उदयपुर लगातार पांचवी बार अव्वल रहा है। 

उदयपुर ने देश के 20 लाख से कम यात्री भार वाले 64 एयरपोर्ट में से लगातार पांचवी बार नंबर वन का ख़िताब हासिल किया है। जनवरी से जून 2022 तक की रैंकिंग में उदयपुर के साथ रांची एयरपोर्ट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। 

इस रैंकिंग में पहले स्थान पर उदयपुर और रांची संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है जबकि दुसरे स्थान पर पोर्ट ब्लेयर तथा तीसरे स्थान पर जम्मू, जामनगर और भोपाल संयुक्त रूप से मौजूद है।  राजस्थान का जोधपुर नौवे स्थान पर काबिज़ है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News