फ्लाइट टिकट के दाम में दो गुना इज़ाफा, क्रिसमस और न्यू ईयर पर उदयपुर आ रहे तो अभी कर लें टिकट बुक
छुट्टियों के नज़दीक आते ही कीमत में हो रही बढ़ोतरी
किसी भी डेस्टिनेशन पर झट से पहुंचने के लिए हर कोई हवाई उड़ान का उपयोग करता हैं। साल के अंतिम महीना दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता हैं। ऐसे में आप भी क्रिसमस और न्यू ईयर बाहर मनाने की योजना बना रहे हैं तो अभी से फ्लाइट के टिकट बुक करा लिजिए क्योंकि आने वाले दिनों में आम दिनों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा किराया लगना शुरु हो जाएगा।
| 28 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच किराया |
| उदयपुर से दिल्ली | 5 से 7 हज़ार रुपए |
| उदयपुर से बेंगलूरु | 14 हज़ार रुपए |
| उदयपुर से भोपाल | 15 हज़ार रुपए |
| उदयपुर से हैदराबाद | 4 से 11 हज़ार रुपए |
| उदयपुर से मुंबई | 9 से 13 हज़ार |
यदि आप क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां उदयपुर में सेलिब्रेट करना चाहते या फिर यहां से बाहर की योजना बना रहे है तो पहले अपने शहर के हवाई किराये के बारे में जान लें। साथ ही अगर टिकट बुक करना है तो ये काम अभी कर ले क्योंकि अभी किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन आने वाले दिनों में कंपनियां फ्लाइट्स की बढ़ा देगी।
28 दिसंबर से 1 जनवरी तक के बीच उदयपुर से दिल्ली, मुबंई, बेंगलुरु सहित शहरों का किराया बढ़ा दिया गया हैं। 28 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच किराया में 5 हज़ार की बढ़ोतरी की गई हैं। यदि 29 दिसंबर को आपको भोपाल जाना है तो किराया 6000 रुपए हो जाएगा और 31 दिसंबर को जाना है तो किराया 15 हज़ार रुपए हो जाएगा। बता दे कि फ्लाइट पैक होने के कारण यदि मजबूरी में कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ी तो किराया और दुगना लगेगा।
