राखी पर रेल यात्रियों को तोहफा, रिंगस से दिल्ली तक दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

 | 
Special Train on Rakhi

 

 

Udaipur Times, Railway News: राखी पर्व के अवसर पर राजस्थान के रिंगस, नीम का थाना और हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम के यात्रियों को रेलवे ने विशेष तोहफा दिया है। Railway News

रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-रिंगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच 11 कोच वाली एक अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का एलान किया है। Indian Railways 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की राखी के पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनजर दिल्ली सराय रोहिल्ला और रिंगस के बीच अनानरक्षित स्पेशल रेल (2 फेरे) संचालित किये जाएंगे। Rakshabandhan 2026

गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रिंगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27 अगस्त 2026 व 28 अगस्त 2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 19:10 बजे रवाना होकर 00:40 बजे रिंगस पहुंचेगी। Delhi Sarai Rohilla-Ringas Train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416 रिंगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28  अगस्त 2026 व 29 अगस्त 2026 को रिंगस से अल सुबह 2:00 बजे रवाना होकर 6:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। Ringas-Delhi Sarai Rohilla Train

मार्ग मे यह ट्रेन दिल्ली केंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना मे ठहराव करेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News