अगस्त में उदयपुर से चलने वाली 3 ट्रेनों में बढ़ेगी अतिरिक्त बोगियां, यात्रियों को मिलेगी राहत
Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर से संचालित होने वाली 3 जोड़ी रेलसेवाओ में 3 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन 3 जोड़ी रेलसेवाओ में 3 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। Railway News
गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 2 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। Udaipur Jaipur Train
गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा- उदयपुर सिटी रेलसेववा में उदयपुर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा असारवा से 2 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। Udaipur Asarva Train
गाड़ी संख्या 19665/19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर से दिनांक 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा खजुराहो से 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। Udaipur Khajuraho Train
