आगरा-असारवा वाया उदयपुर स्पेशल 18 फ़रवरी से
उदयपुर 10 फ़रवरी 2026। आगामी होली पर्व पर बढ़ते यात्री भार के मद्देनज़र रेलवे ने आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट वाया उदयपुर एक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है।
गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट-असारवा वाया उदयपुर स्पेशल सप्ताह के पांच दिन प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को 18 फ़रवरी 2026 से 28 फ़रवरी 2026 तकतक (09 ट्रिप) आगरा कैंट से शाम 6:10 (18:10) बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:20 उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर में 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 11:10 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01920 असारवा-आगरा कैंट वाया उदयपुर स्पेशल सप्ताह के पांच दिन प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 19 फ़रवरी से 01. मार्च 2026 तक (09 ट्रिप) अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से दोपहर 2:50 (14:50) बजे रवाना होकर रात 10:40 (22:40) बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर में 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 10:50 (22:50) रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर माइंस, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मत नगर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
