आगरा असारवा वाया उदयपुर अब नियमित-किराये में होगी 20-22 फीसदी की बचत

स्पेशल रेलसेवा को अब नियमित रेलसेवा के रूप में स्थायी कर दिया गया
 | 

उदयपुर 8 अप्रैल 2026। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियो की सुविधा आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल रेलसेवा को अब नियमित रेलसेवा के रूप में स्थायी कर दिया गया। है  सप्ताह में 5 चलने वाली इस रेलसेवा का गाड़ी नंबर बदलने के साथ समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। 

गाड़ी संख्या 20178 सप्ताह में प्रत्येक बुधवार से रविवार तक प्रतिदिन शाम 6:45 (18:45) बजे आगरा कैंट से रवाना उदयपुर सिटी स्टेशन अगले दिन 5:20 बजे पहुंचेगी। यहाँ 10 मिनट के ठहराव के बाद 5:30 बजे रवाना होकर सुबह 11:00 बजे अहमदबाद के असारवा जंक्शन पहुंचेगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20177 सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार से सोमवार तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 (15:00) बजे रवाना होकर शाम 7:25 (19:25) बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहाँ से 10 मिनट के ठहराव के बाद शाम 7:35 (19:35) बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, ज़ावर माइन्स, डूंगरपुर, शामलाजी, हिम्मतनगर में ठहराव करेगी। 

उल्लेखनीय है की स्पेशल रेलसेवा और नियमिति रेलसेवा के किराये में 20 से 22% प्रतिशत का फर्क रहता है। नियमित रेलसेवा में यात्रियों को स्पेशल रेलसेवा के मुकाबले में 20 से 22% प्रतिशत किराया कम देना पड़ता है। जैसे स्पेशल ट्रेन में आगरा कैंट से उदयपुर सिटी के लिए 2 AC का किराया 1735 रूपये लगता था अब अनुमानित किराया 1410 रूपये ही देना होगा। इसी प्रकार में स्पेशल ट्रेन में आगरा कैंट से उदयपुर सिटी के लिए थर्ड AC और स्लीपर के लिए क्रमशः 1225 और 460 रूपये की बजाय नियमित ट्रेन में क्रमशः 1015 और 395 रूपये (अनुमानित किराया) ही खर्च करने पड़ेंगे। 

आपको बता दे की गाड़ी संख्या 01919/01920 आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल रेलसेवा समय सीमा 31 मार्च 2026 थी। उसके बाद 5 अप्रैल 2026 तक इसके 5 फेरे और बढाए गए थे।  पांच फेरो का समय पूरा होने  रेलवे ने इस स्पेशल रेलसेवा के नंबर बदलकर इसे स्थायी कर दिया है।   

#Udaipur #Rajasthan #IndianRailways #TrainUpdate #RailwayNews #AgraToUdaipur #Ahmedabad #Asarva #TravelIndia #BreakingNews #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurCity #UdaipurUpdates #RajasthanRailway #UdaipurRailway #Mewar #Dungarpur #Himmatnagar #SawaiMadhopur #Bundi #Chittorgarh #TrainJourney #IndianTrains #RailTravel #IRCTC #TrainNews #TravelByTrain #RailwayUpdate #TrainRoute #PassengerNews #Breaking #TrendingNow #BigUpdate #GoodNews #PublicUpdate #IndiaNews #DailyNews #NewsUpdate #ViralNews #Breaking #TrendingNow #BigUpdate #GoodNews #PublicUpdate #IndiaNews #DailyNews #NewsUpdate #ViralNews
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal