आगरा-असारवा वाया उदयपुर स्पेशल के 5 फेरे और बढ़ाए
उदयपुर 1 अप्रैल 2026। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल रेलसेवा (सप्ताह में 5 दिन) की संचालन अवधि में 05 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 01919/01920, आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल रेलसेवा (सप्ताह में 05 दिन) का आगराकैंट से दिनांक 1 अप्रैल 20026 से 5 अप्रैल 2026 तक (05 ट्रिप) एवं असारवा से दिनांक 2 अप्रैल 20266 से 6 अप्रैल 2026 तक (05 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
नोटः-उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।
#IndianRailways #TrainUpdate #RailwayNews #SpecialTrain #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Agra #Ahmedabad #Asarwa #TravelIndia #RailNews #TrainJourney #PassengerUpdate #रेलवे_समाचार #UdaipurRailway #NorthWesternRailway #BreakingNews #IndiaNews #Asrva
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
