गुजरात के 3 शहरों के साथ जुड़ा हवाई कनेक्शन

उदयपुर पहुंचने पर सूरत और राजकोट की उड़ान का वॉटर सेल्यूट से किया वेलकम

 | 
Udaipur Kolkata First Direct Flight Begins 6 November Udaipur Mahrana Pratap Airport Dabok Udaipur Nandita Bhatt

उदयपुर। सूरत और राजकोट के लिए उदयपुर से सीधी उड़ान सोमवार से शुरू हो गई। ये उड़ानें इंडिगो एयरलाइस की ओर से संचालित की जा रही है। उदयपुर पहुंचने पर पर दोनों फ्लाइट्स का वॉटर सेल्यूट देकर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि गुजरात से काफी संख्या में पर्यटक हर माह उदयपुर पहुंचते है। बिजनेस व अन्य कार्यों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अभी तक केवल अहमदाबाद के लिए सप्ताह में 5 दिन उड़ान थी। सूरत व राजकोट की उड़ान शुरू होने से पर्यटन व व्यावसायिक दृष्टि से बहुत फायदा मिलेगा।

ये रहेगा उड़ानों का समय

  1. राजकोट से उदयपुर 6 इ 7437:

            प्रस्थान- सुबह - 8.40 बजे 

            उदयपुर आगमन - 9.55 बजे

  1.  उदयपुर से राजकोट 6 इ 7425:

             प्रस्थान सुबह - 10.15 बजे,

             राजकोट आगमन - 11.35 बजे

 समय- लगभग 1 घंटा 15 मिनट

  1.  सूरत से उदयपुर 6 इ 7429:

             प्रस्थान - शाम 4.20 बजे

             उदयपुर आगमन - 5.35 बजे

  1.  उदयपुर से सूरत 6 इ 7431:

            प्रस्थान शाम - 5.55 बजे 

            सूरत आगमन - 7.35 बजे

समय 1 घंटा 15 मिनट व अधिक

सूरत और राजकोट, गुजरात के दो महत्वपूर्ण शहर है। वहां से कई लोग श्रीनाथजी के दर्शनों के लिए आते हैं। वहीं, बिजनेस व घूमने के सिलसिले में उदयपुर के लोग सूरत व राजकोट जाते है। ऐसे में लोगों को सीधी फ्लाइट मिलने से आसानी रहेगी। पर्यटन और बिजनेस दोनों के लिहाज से ये फ्लाइट्स फायदेमंद साबित होंगी।

सप्ताह में सातों दिन हवाई सेवा

सूरत के लिए उदयपुर से लगभग दो साल पहले भी उड़ान शुरू की गई थी। लेकिन राजकोट के लिए पहली बार सीधी उड़ान शुरू हुई है। ये दोनों ही उड़ानें सप्ताह में सातों दिन होंगी, जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। इन उड़ानों के जरिए करीब 1 से डेढ़ घंटे के बीच सूरत व राजकोट पहुंचा जा सकेगा। वर्तमान में उदयपुर से 8 शहरों के लिए 18 फ्लाइट्स हो जाएंगी। अभी दिल्ली के लिए 5, मुंबई के लिए 5 तथा अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, जयपुर, बेंगलुरू व हैदराबाद के लिए 1-1 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।









 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News