Air India Express की जयपुर से दुबई सप्ताह मे तीन बार नई फ्लाइट शुरू

 | 
Jaipur Dubai Air India Express Flight

 

Udaipur Times, Jaipur-Dubai Air Connectivity: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूएई के दुबई के लिए सप्ताह मे तीन दिन एयर इंडिया एक्स्प्रेस ने नई फ्लाइट शुरू की है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 209 जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सप्ताह मे तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 13:00 बजे रवाना होकर दुबई के समयानुसार 15:25 बजे पहुंचेगी ।

वहीं वापसी मे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 210 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के समयानुसार 16:25 बजे रवाना होकर 21:10 बजे जयपुर पहुंचेगी।

आपको बता दे की फिलहाल जयपुर से एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइस जेट की एक-एक फ्लाइट जयपुर से दुबई के लिए संचालित हो रही है । ऐसे मे एक और फ्लाइट शुरू होने से राजस्थान से दुबई आने जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News