हवाई यात्रा होगी और सस्ती? एयर इंडिया ‘No Meal’ टिकट लाने की तैयारी में

 | 
Air India May Introduce No-Meal Tickets for Lower Fares

Udaipur Times, Aviation News: 8 जून 2026। एयर इंडिया जल्द ही हवाई यात्रियों के लिए एक नया विकल्प शुरू कर सकती है, जिसके तहत टिकट की कीमत कम रखने के लिए बिना भोजन वाले विकल्प की टिकिट श्रेणी शुरू करने की तैयारी कर रही है। यानी जो यात्री सिर्फ सस्ती उड़ान चाहते हैं और फ्लाइट में खाना नहीं लेना चाहते, तो उन्हें कम किराए का विकल्प मिल सकता है। Aviation News 

एविएशन सेक्टर में बढ़ती लागत और लगातार महंगे होते एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के बीच एयरलाइंस अब खर्च घटाने के नए नए विकल्प तलाश कर रही हैं। माना जा रहा है कि एयर इंडिया का यह संभावित कदम भी उसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। 

जानकारी के मुताबिक, बिना भोजन (No Meal) वाले टिकट सामान्य किराए से सस्ते हो सकते हैं। ऐसे टिकट पर यात्रियों के बोर्डिंग पास पर “NOML” यानी “No Meal” लिखा दिखाई दे सकता है। Aviation News 

फिलहाल एअर इंडिया की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यात्रियों से इसके लिए शुल्क भी लिया जाता है। हालाँकि फिलहाल एअर इंडिया ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की है। फ़िलहाल प्रस्ताव विचाराधीन बताया जा रहा है। लेकिन इस प्रसताव को मंजूरी मिलती है, तो घरेलू हवाई यात्रियों को सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा। 

आपको बता दे की एयर इंडिया यह विकल्प सिर्फ घरेलु उड़ान तक ही सीमित रख सकती है। Aviation News 

Source: Media Reports

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News