दिवाली पर अजमेर-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक

 | 
Festival Special Train from Ajmer to bandra terminus on Diwali

 

Udaipur Times, Festival Special Train:  दशहरा दिवाली के त्योहारी सीजन पर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09621, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.26 से 30.11.26 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को अजमेर से 17.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। Ajmer-Bandra Weekly Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 09622, बांद्रा टर्मिनस-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.10.26 से 01.12.26 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 16.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.25 बजे अजमेर के मदार जंक्शन पहुंचेगी। Bandra-Madar Jn Weekly Special Train

त्यौहार स्पेशल रेलसेवा की समय सारणी

Ajmer Bandra Special Train Time Table

इस रेलसेवा में 1 सेकंड AC, 5 थर्ड AC, 05 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी,  1 गार्ड व 1 पावरकार श्रेणी के डिब्बे होगें।

आपको बता दे की यह ट्रेन मार्ग मे बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली मे ठहराव करेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News