अजमेर दिल्ली वंदे भारत का जयपुर के गांधी नगर स्टेशन पर ठहराव

अब रेलवे इस ट्रेन को री-शिड्यूल कर समय के अनुसार दो मिनट का ठहराव करेगा
 | 
vande bharat in udaipur

13,जनवरी 2024। अजमेर से दिल्ली कैंट जाने वाली वंदे भारत का जयपुर के गांधी नगर स्टेशन पर ठहराव होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जयपुर के यात्रियों की मांग पर अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोका जाएगा। अब रेलवे इस ट्रेन को री-शिड्यूल कर समय के अनुसार दो मिनट का ठहराव करेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिनी दौरे पर थे। रेलवे मंत्री वैष्णव ने जयपुर जंक्शन के बाद गांधी नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने यह घोषणा की। इसके साथ ही जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत शामिल कर लिया गया है। अब राजस्थान के कुल 84 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल किए गए हैं। 

अश्विनी वैष्णव ने कहा सांगानेर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। बजट कितना होगा, क्या-क्या बदलाव होगा, सब कुछ में ही देखूंगा? सांगानेर स्टेशन को हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इसका डिजाइन में पर्सनल ही देखूंगा। मास्टर प्लान अभी फाइनल नहीं हुआ। जयपुर में जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए चढ़ने उतरने में सुविधा होगी। हर बड़े शहर में तीन तरीके से रेलवे का डेवलपमेंट हो रहा है।

सांगानेर स्टेशन के बदलाव के बारे में बताया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांगानेर स्टेशन पर कहा कि इस स्टेशन को अगले 50 वर्षों तक उपयोग के लिए बनाया जाएगा। अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाकर गाड़ियों का ठहराव बढ़ाएंगे। इंडस्ट्रीयल हब के हिसाब से सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। ROB फ्लाईओवर के जरिए प्लेटफार्म जोड़े जाएंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News